श्री बाल्मीकि शक्ति पीठ सेक्टर-24 में दुर्गा अष्टमी पर हवन यज्ञ का आयोजन

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर:
चंडीगढ़ के सेक्टर-24 स्थित श्री बाल्मीकि शक्ति पीठ में दुर्गा माता के पावन अष्टमी दिवस के उपलक्ष्य पर एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री बाल्मीकि मंदिर कमेटी सेक्टर-24, चंडीगढ़ के विशेष सहयोग और शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर नवीन सरहदी जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।
अष्टमी के इस पावन अवसर पर सुबह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ शुरू किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं डॉ. सतिंदर कौर (एम.डी.) ने अपने कर-कमलों द्वारा आहुति डालकर हवन यज्ञ को पूर्ण करवाया। उन्होंने मंदिर परिसर में माथा टेका और माँ दुर्गा से सभी की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर श्री बाल्मीकि मंदिर कमेटी के प्रेसिडेंट हाकम सरहदी, मंदिर कमेटी के अन्य गणमान्य सदस्य, सेवादार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे, जिन्होंने यज्ञ में आहुति देकर पुण्य कमाया। हवन यज्ञ की समाप्ति के बाद सभी उपस्थित भक्तों में माँ का प्रसाद (भंडारा) भी वितरित किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share