दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 में मेले जैसा माहौल, रंग-बिरंगी रोशनी और फौजी बैंड ने बांधा समां

चंडीगढ़19 अक्तूबर
दशहरे की पूर्व संध्या पर सेक्टर-46 स्थित दशहरा ग्राउंड में उत्सव का माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मैदान में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने मेले का खूब आनंद उठाया। खूबसूरत लाइटिंग से जगमगाते दशहरा ग्राउंड की छटा देखते ही बन रही थी। शाम होते ही मेले में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी और पूरा परिसर उत्साह व उमंग से भर गया।
मेले में फौजी बैंड की धुनों, मिकी माउस और भजनों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। परिवारों ने मेले में घूमने के साथ-साथ यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। आकर्षक सजावट और रोशनी के बीच लोगों ने जमकर सेल्फी लीं। इस अवसर पर बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। बच्चों को खिलौना तलवारें, तीर-कमान, कॉलोनियां और गैस के गुब्बारे भी बांटे गए। इन चीजों को पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मेले में बच्चों की चहल-पहल और लोगों की रौनक ने उत्सव के माहौल को और भी खास बना दिया। दशहरा ग्राउंड में सजी रोशनी और मेले की रौनक ने लोगों को आकर्षित किया। दशहरे से पहले आयोजित इस उत्सवी माहौल ने क्षेत्रवासियों को परिवार के साथ खुशियां मनाने का अवसर प्रदान किया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share