फ्रेग्रेंस गार्डन, सेक्टर-36 में नए जिम एवं बच्चों के खेल उपकरणों का उद्घाटन

*चंडीगढ़।* फ्रेग्रेंस गार्डन, सेक्टर-36 में नए जिम उपकरणों, जिम्नेजियम सुविधाओं एवं बच्चों के लिए खेल उपकरणों का उद्घाटन सेक्टर 36 के सभी प्रधानों ने मिलकर रिबन काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के निवासियों ने विकास कार्यों के लिए जसबीर सिंह बंटी का आभार व्यक्त किया।

फ्रेग्रेंस गार्डन ट्राइसिटी के प्रमुख पार्कों में से एक है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग सैर और व्यायाम के लिए आते हैं। पुराने जिम की मरम्मत के साथ नए उपकरणों की स्थापना और बच्चों के लिए खेल सुविधाएं उपलब्ध होने से युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को लाभ मिलेगा।

*जसबीर सिंह बंटी, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं वार्ड पार्षद, वार्ड नंबर 24* ने कहा कि वार्डवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि पार्कों को बेहतर बनाया जाए, ताकि हर आयु वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य और मनोरंजन की सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलकूद एवं व्यायाम के प्रति प्रोत्साहित करना आवश्यक है, ताकि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। वहीं, बच्चों को खुले वातावरण में खेलने और अपनी प्रतिभा विकसित करने के अवसर मिलने चाहिए।

नगर निगम के एस डी ओ रोहित गर्ग , हरचंद सिंह ने बताया कि नए जिम उपकरणों की तीन वर्षों तक ठेकेदार द्वारा मेंटेनेंस की जाएगी। इस अवधि के दौरान यदि किसी उपकरण का कोई पार्ट खराब होता है, तो ठेकेदार द्वारा उसकी मरम्मत करवाई जाएगी, जिससे लोगों को इन सुविधाओं का लाभ लंबे समय तक मिल सकेगा।

इस अवसर पर कैप्टन राजेश सुखीजा, प्रधान सेक्टर 36 ए परमजीत सिंह, प्रधान सेक्टर 36- बी, अरुण अग्रवाल, दिनेश कपिला, राज कुमार शर्मा, पवन सिंगला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। निवासियों ने पार्क में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share