25 अक्टूबर को सेक्टर-10 स्थित कला दीर्घा सभागार में होगा संगीतमय कार्यक्रम, प्रवेश निःशुल्क
चंडीगढ़। सीनियर्स म्यूज़िक पैशन ग्रुप, चंडीगढ़ की ओर से स्वर्णिम युग के सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों पर आधारित संगीतमय कार्यक्रम ‘टाइमलेस मेलोडीज़’ का आयोजन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर दो बजे से गवर्नमेंट म्यूज़ियम आर्ट्स गैलरी ऑडिटोरियम, सेक्टर-10, चंडीगढ़ में किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक कर्नल बी.के. शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम पुराने हिंदी फिल्मी गीतों की मधुर यादों को समर्पित होगा। इसका उद्देश्य सदाबहार गीतों के माध्यम से श्रोताओं को संगीत के स्वर्णिम युग की यादों से जोड़ना और उस दौर की सुरीली धुनों का आनंद साझा करना है।
कार्यक्रम में पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त डीआईजी श्री हरदयाल मान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विशेष अतिथियों में प्रसिद्ध अभिनेता एवं क्विज़ मास्टर श्री किशोर कुमार शर्मा, वरिष्ठ थिएटर अभिनेता श्री भारत भूषण शर्मा, अभिनेता एवं गायक श्री संजय चड्ढा तथा फिल्म निर्माता एवं प्रसिद्ध लेखक डॉ. बी.एस. बाल शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार, संगीत प्रेमियों के लिए यह कार्यक्रम पुराने हिंदी फिल्मी गीतों की मधुर यादों को फिर से जीवंत करने का अवसर होगा। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
