गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व पर सेक्टर-46 में लगा लड्डूओं का लंगर, गुब्बारे बांट कर सत्कार से मनाई खुशी

चंडीगढ़, 19 सितंबर
श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी जी के विवाह पर्व के उपलक्ष्य में सेक्टर-46 स्थित दशहरा ग्राउंड
/ ग्रीन बेल्ट में लड्डूओं के लंगर का आयोजन किया गया। सोशल वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-46 के अध्यक्ष नरिंदर भाटिया की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लड्डू का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को ठंडे पानी की बोतलें और बच्चों में गुब्बारे बांंटकर श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व की खुशी मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं तथा सेवा, मानवता, समानता और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएं।
नरिंदर भाटिया ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को एकता, प्रेम, सद्भाव और निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही समाज और मानवता के प्रति सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य लोगों को एकजुट करना और समाज में आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से वाहेगुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर और बारिश की खबर पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा सेक्टर 46 के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share