सेक्टर 22-23 की V-4 रोड के विकास कार्य का शुभारंभ:

क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

चंडीगढ़:– गुरु साहिब की अपार कृपा और क्षेत्रवासियों के सहयोग से वार्ड नंबर 17 के पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल द्वारा सेक्टर 22-23 में अरोमा होटल से लेकर सेक्टर 23 की लाइटों तक V-4 रोड के विकास कार्य का आज विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। लंबे समय से सड़क की स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों एवं दुकानदारों को हो रही परेशानियों को देखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाया गया है। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती मोनिका नागपाल भी मौजूद थी।
इस अवसर पर अरोमा होटल के मालिक श्री मनमोहन सिंह, श्री बबलू, अनिल केमिस्ट के मालिक अजय जी, अजय जोशी, समाजसेवी पूजा घई, बिट्टू बैंगल के मालिक बिट्टू जी और अंशुल बजाज सहित शाम प्रोविजन स्टोर से विक्की जी और भी अन्य स्थानीय दुकानदार, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विकास कार्य के शुभारंभ अवसर पर वार्ड नंबर 17 के पार्षद दमनप्रीत सिंह नागपाल ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। सड़क के विकास से क्षेत्रवासियों, दुकानदारों तथा यहां से गुजरने वाले लोगों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

दमनप्रीत सिंह नागपाल ने कहा कि वार्ड नंबर 17 के सेक्टर 22 एवं 23 में लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का निवारण उनकी शुरू से ही प्राथमिकता रही है। क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने विकास कार्य में सहयोग देने वाले सभी क्षेत्रवासियों, दुकानदारों तथा संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास सामूहिक सहयोग से ही संभव है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share