संजय टंडन ने गो-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन

  • “विशेष दिनों को परोपकार और सेवा कार्यों में लगाएं”: संजय टंडन

चंडीगढ़,( ) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता संजय टंडन ने अपने जन्मदिन के विशेष अवसर पर सनातन धर्म की समृद्ध परंपराओं का पालन करते हुए कैंबवाला स्थित गोपाल गोलोक धाम गौशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ गो-माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गो-माता को चुन्नी ओढ़ाकर हरा चारा और मिष्ठान खिलाया तथा उनका आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर समाजसेवी दिनेश सिंगला, पूर्व सरपंच हरमेश, पूर्व सरपंच सोनू, पंच पाला राम, काका, ओमपाल शर्मा, सुंदर नौटियाल, सुरिंदर जोशी, पूर्व पार्षद हीरा नेगी और बलजीत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संजय टंडन का फूलों की माला पहनाकर और गुलदस्ता (बुके) भेंट कर स्वागत किया और लड्डू का प्रसाद वितरित किया।इस अवसर पर संजय टंडन ने कहा, “भारतीय संस्कृति में गो-माता को पूजनीय माना गया है और उनकी सेवा से आत्मिक शांति मिलती है। अपने जीवन के विशेष दिन की शुरुआत गो-माता के आशीर्वाद के साथ करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। मैं सभी से अपील करता हूँ कि वे अपने जीवन के महत्वपूर्ण दिनों को इसी तरह परोपकार और सेवा कार्यों में लगाएं।”गौशाला प्रबंधन और वहाँ उपस्थित लोगों ने संजय टंडन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share