पूज्य स्वामी लाल जी महाराज एवं गुरु श्री सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में दो दिवसीय ‘दिव्य योग भक्ति सत्संग’ 12 और 13 सितंबर को

पंचकूला, 10 सितंबर: परम पूज्य स्वामी लाल जी महाराज एवं पूज्य गुरु श्री सुधांशु जी महाराज के पावन सान्निध्य में पंचकूला में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 12 सितंबर (शनिवार) को शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक आनंदमय भक्ति सत्संग का आयोजन शिवधाम आश्रम, मोरनी रोड, सेक्टर-31, पंचकूला में होगा। इसके अगले दिन, 13 सितंबर (रविवार) को शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे तक योग दिव्य मंदिर, सेक्टर-12, पंचकूला में ‘दिव्य योग भक्ति सत्संग’ का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजनों और योग-सत्संग की दिव्य गंगा बहेगी।कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज योग दिव्य मंदिर, सेक्टर-12 पंचकूला में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संस्था के सभी प्रमुख पदाधिकारियों सहित मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक आदरणीय सी.डी. ग्रोवर, डॉ. नेहा शर्मा, दीपक कुमार गर्ग, नरेंद्र सिंह, पंकज छाबड़ा, विनोद कौशिक, कृष्ण गोयल, कुंदन लाल, सुभाष शर्मा, बी.के.श्याल कुलदीप राणा और आर.एन. आहूजा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर इस दो दिवसीय दिव्य सत्संग को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share