आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान

हरिद्वार, 06 सितंबर 2026।
यशैल होटल, हरिद्वार में ‘आचार्य देवों भवा 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित संतों, ज्योतिषाचार्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।
इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ से डॉ. अमनदीप सिंह (ज्योतिष एवं अंकशास्त्री) ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें विशेष पुरस्कार एवं सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश खन्ना जी रहे। इस अवसर पर अघौरी योगानंद जी महाराज (राजस्थान), तांत्रिक बरेनिया बर्थाकुर (कामाख्या), ज्योतिष सुमित आचार्य, मोहित कृष्ण गोस्वामी (वृंदावन), श्री मदन कौशिक (मंत्री आपदा प्रबंधन, उत्तराखंड) सहित अनेक प्रतिष्ठित अतिथि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
डॉ. अमनदीप सिंह को मिला यह सम्मान ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने सम्मान के लिए कार्यक्रम के आयोजकों एवं सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम का समापन गरिमामय एवं आध्यात्मिक वातावरण में हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share