कमलजीत कौर बनीं भारतीय जन मोर्चा पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की प्रदेश सचिव — ,

भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से श्रीमती कमलजीत कौर को प्रदेश सचिव, चंडीगढ़ के पद पर नियुक्त किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. के. त्रिपाठी ने श्रीमती कमलजीत कौर की नियुक्ति पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से चंडीगढ़ में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

श्रीमती कमलजीत कौर ने प्रदेश सचिव का दायित्व मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों, राष्ट्रहित, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भारतीय जन मोर्चा पार्टी के संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं पदाधिकारियों ने श्रीमती कमलजीत कौर को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share