भव्य तीज उत्सव एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

 

चंडीगढ़। तीज के पावन अवसर पर महिलाओं की संस्कृति, परंपरा, सौंदर्य और प्रतिभा को समर्पित एक भव्य “तीज उत्सव एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता” का आयोजन शिवी महाजन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और पंजाबी पारंपरिक परिधानों में अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डांस, मस्ती, मनोरंजक गेम्स और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन में पंजाबी संस्कृति और तीज के पारंपरिक रंगों की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

तीज क्वीन कम्पटीशन

तीज क्वीन 2026: जैस्मिन कौर संधू
प्रथम रनर-अप: गीता
द्वितीय रनर-अप: रेखा भगत
जैस्मिन कौर संधू को क्राउन, ट्रॉफी एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि गीता और रेखा भगत को रनर-अप ट्रॉफी एवं उपहार प्रदान किए गए।

मिस क्वीन कम्पटीशन

कार्यक्रम में आयोजित “मिस क्वीन ” प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मिस क्वीन विजेता :नेहा
प्रथम रनर-अप: कनिष्का
द्वितीय रनर-अप: मानवी

सभी विजेताओं को उनकी शानदार प्रस्तुति और प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका आयशा भाट एवं सोनिया शर्मा ने निभाई। इसके अलावा प्रतिभागियों के उत्साह और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न विशेष टाइटल्स भी प्रदान किए गए।

आयोजक शिवी महाजन ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने के लिए एक खूबसूरत मंच प्रदान करना था। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, जूरी सदस्यों और उपस्थित मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share