इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन पर सेवा का संदेश, हैप्पी मलिक ने लगाया रक्तदान शिविर ! 181 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ

 

पंजाब-हरियाणा में करीब 17 स्थानों पर रक्तदान शिविर, पीजीआई के बाहर जरूरतमंदों के लिए लगाया लंगर

मोहाली। राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन के अवसर पर पंजाब की कारोबारी एवं कांग्रेस नेता हैप्पी मलिक द्वारा मोहाली के झामपुर में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीबन 200-250 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर 181 यूनिट रक्तदान एकत्रित जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर हैप्पी मलिक ने बताया कि इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन को समाजसेवा के रूप में मनाते हुए पंजाब और हरियाणा में करीब 17 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है।

रक्तदान शिविर के उपरांत हैप्पी मलिक द्वारा चंडीगढ़ स्थित पीजीआई के बाहर बेसहारा लोगों एवं मरीजों के परिजनों के लिए लंगर का आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के बाहर दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों को कई बार भोजन की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरतमंदों के लिए भोजन उपलब्ध करवाना मानवता की सच्ची सेवा है।

हैप्पी मलिक ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी एक जुझारू, कर्मठ और समाज के प्रति समर्पित कांग्रेस नेता हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर और लंगर जैसे सेवा कार्य आयोजित करने का उद्देश्य समाज में मानवता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा वर्ग को समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। देश की तरक्की में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यदि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में लगाएं तो वे समाज और देश को उन्नति की राह पर ले जाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इस दौरान रक्तदाताओं और समाजसेवा से जुड़े लोगों का उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता और मानव सेवा का संदेश दिया गया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share