- रामदरबार फेज-1 स्थित श्री गुरु रविदास प्रचार सभा की मौजूदा कमेटी भंग।
- चेयरमैन माम चंद ने फेसबुक के माध्यम से जारी की अधिसूचना।
- कार्यकाल समाप्त होने के चलते तत्काल प्रभाव से कमेटी की गई समाप्त।
- नियमों के अनुसार जल्द नई कमेटी के चुनाव कराए जाएंगे।
- नई कमेटी बनने तक बैंक खाते फ्रीज रहेंगे, कोई वित्तीय लेनदेन नहीं होगा।
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-1 स्थित श्री गुरु रविदास प्रचार सभा (रजि. 1168) की मौजूदा कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। सभा के चेयरमैन माम चंद ने फेसबुक के माध्यम से जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान कमेटी का कार्यकाल पूरा हो चुका है, इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। सभा के नियमों के अनुसार जल्द ही नई कमेटी के चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचित सदस्यों को विधिवत पदभार सौंपा जाएगा, ताकि सभा का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।
अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नई कमेटी के गठन तक किसी भी प्रकार का वित्तीय लेनदेन बैंक के माध्यम से नहीं किया जाएगा। इस दौरान सभा के सभी बैंक खाते फ्रीज रहेंगे। नई कार्यकारिणी के गठन और औपचारिक पदभार ग्रहण करने के बाद ही बैंक खाते दोबारा संचालित किए जाएंगे।
