चंडीगढ़, 6 जुलाई
वार्ड-22 की पार्षद अंजू कत्याल ने हॉर्टिकल्चर विभाग में प्रीतपाल के अधीक्षण अभियंता (एस.ई.) का कार्यभार संभालने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्षद ने उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हॉर्टिकल्चर विभाग शहर के विकास और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।
मुलाकात के दौरान वार्ड-22 में हॉर्टिकल्चर विभाग से संबंधित लंबित एवं आवश्यक विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पार्षद ने क्षेत्र के पार्कों के बेहतर रखरखाव, हरियाली बढ़ाने, व्यापक पौधारोपण अभियान चलाने तथा सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। प्रीतपाल ने वार्ड-22 में हॉर्टिकल्चर से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया, ताकि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, सुंदर और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
हॉर्टिकल्चर विभाग के नए एस.ई. प्रीतपाल का पार्षद अंजू कत्याल ने किया स्वागत, वार्ड-22 के विकास कार्यों में तेजी लाने पर हुई चर्चा
