मोहाली एयरपोर्ट पर संत सुधांशु जी महाराज का भव्य स्वागत, भक्तों ने लिया आशीर्वाद

मोहाली: परम पूज्य संत शिरोमणि गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज का आज शाम 5 बजे मोहाली एयरपोर्ट (शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) पर आगमन हुआ। महाराज जी के आगमन पर विश्व जागृति मिशन के मोहाली, पंचकुल और चंडीगढ़ मंडल के भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला।एयरपोर्ट पहुँचने पर आचार्य कुलदीप पांडेय की अगुवाई में उपस्थित श्रद्धालुओं और मंडल के भक्तों ने पूज्य गुरुदेव का पुष्प माला अर्पित कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित भक्तों ने महाराज जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस संक्षिप्त प्रवास के दौरान गुरुदेव ने सभी उपस्थित भक्तों को अपने आशीर्वचनों से अभिसिंचित किया और क्षेत्र में सुख-शांति एवं सद्भाव की कामना की। विश्व जागृति मिशन के सदस्यों ने बताया कि महाराज जी के दर्शन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहे

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share