इनफ्लुएंसर रफ्तार राय पर ब्लैकमेलिंग के आरोप, कारोबारी को बदनाम करने की धमकी देने का मामला चर्चा में

  • -सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करके 50 हजार रुपये मंथली देने के लिए बना रहा दबाव

चंडीगढ़। सोशल मीडिया की बढ़ती ताकत के बीच एक नया विवाद सामने आया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित वाह प्रोडक्शन के संचालक लवप्रीत सिंह उर्फ हरमन ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रफ्तार राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि रफ्तार राय उनके नाम को विभिन्न इमिग्रेशन कंपनियों के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है और बदनामी की धमकी देकर दबाव बना रहा है। उनसे बार-बार 50 हजार रुपये मंथली देने के लिए दबाव बना रहा है।

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लवप्रीत सिंह उर्फ हरमन के खिलाफ विभिन्न तरह की पोस्ट और टिप्पणियां सामने आ रही हैं। इनमें उनके नाम को कथित तौर पर कुछ इमिग्रेशन कंपनियों से जोड़कर पेश किया जा रहा है। हरमन का कहना है कि इन दावों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उनका इमीग्रूशन कंपनियों के साथ कोई वास्ता नहीं है।

हरमन ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर लगातार उसकी फोटो इमिग्रेशन कंपनियों के साथ जोड़कर वीडियो वायरल करके उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से बदनाम करने की धमकियां भी दी जा रही हैं। उनका कहना है कि इससे उनके कारोबार, व्यावसायिक संबंधों और सामाजिक प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

कारोबारी जगत में चर्चा का विषय

मामला सामने आने के बाद स्थानीय कारोबारी वर्ग में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया के प्रभाव को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ बिना प्रमाण के आरोपों का प्रसार गंभीर कानूनी परिणाम पैदा कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से झूठी या भ्रामक जानकारी प्रसारित की जाती है, तो यह मानहानि और साइबर अपराध से जुड़े कानूनों के दायरे में आ सकता है। लवप्रीत सिंह उर्फ हरमन ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है जिसकी जांच भी शुरू हो गई है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share