पंजाब कला भवन सेक्टर 16 में “वॉइस ऑफ यूनिटी” द्वारा एक जीवंत संगीत का प्रोग्राम आयोजित

चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन सेक्टर 16 में “वॉइस ऑफ यूनिटी” द्वारा एक जीवंत संगीत का प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसकी ऑर्गेनाइजर हैं मैडम जय गोयल। बहुत प्रभावशाली प्रोग्राम जिसमें म्यूजिक अरेंजर अरुण कांत ने अपना जादू बिखेरा। मैडम गुलशन सोनी जिनको चंडीगढ़ के सर्कल में मल्लिका ए तरन्नुम भी कहा जाता है, उनका इस आयोजन में खास हाथ था।उन्होंने गाना गाया “सायोनारा” जो बहुत ही सुंदर तरीके से गाया गया। इवेंट में 50 गायकों के गाने थे जिसमें सोलो और ड्यूट भी थे। सभी गाने हिंदी में थे और इन हिंदी गानों के दरमियान एक पंजाबी गाना भी था जो पुरानी फिल्म भांगड़ा का है। मोहम्मद रफ़ी और शमशाद बेगम द्वारा गाये स्टेज पर इस गाने को बहुत ही मस्ती से डॉक्टर मंजीत सिंह बल और मैडम आरती बेदी ने गाया जिससे पूरा हाल ही झूमने लगा। तालियां बज रही थी सीटियां भी बज रही थी और बहुत ही मस्ती से यह गाना गाया गया। शायद हिंदी गानों के दरमियान एक भांगड़े वाला पंजाबी गीत होने की वजह से सारा हाल ही गूंज उठा
कार्यक्रम मे स्पेशल गेस्ट मैडम सविता भट्टी थे। मैडम जय गोयल और उनकी टीम ने बहुत मेहनत की परमाणु से इधर आके उन्होंने इतना बड़ा आयोजन किया सभी उनका शुक्रिया अदा कर रहे थे और श्रोत कहते सुना गया कि ऐसे आयोजनों में हिंदी गाने तो होते ही हैं पंजाबी फिल्मों के गाने भी होने चाहिए जैसे आज यह डॉक्टर बाल और डॉक्टर बेदी ने पेश किया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share