आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की कांग्रेस में घर वापसी — चंडीगढ़ में कांग्रेस और मजबूत

चंडीगढ़: आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस को उस समय बड़ी राजनीतिक सफलता मिली जब आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता राजीव गांधी कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। यह जॉइनिंग कार्यक्रम चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की, एआईसीसी के सचिव चेतन चौहान और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पंचकुला से विधायक चंद्रमोहन की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में आम आदमी पार्टी की तेज-तर्रार पार्षद प्रेमलता, पूर्व मेयर एवं पंजाब सरकार में चेयरमैन रहे प्रदीप छाबड़ा की धर्मपत्नी रितु छाबड़ा, आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ चुके कुलदीप कुकी 3200 वोट (धनास वार्ड) तथा यशपाल कालिया 2680 वोट (बापूधाम वार्ड) व हरजिंदर सिंह बावा (2336 वोट ) प्रमुख रूप से शामिल हैं। प्रेमलता ने कहा
कि आप आदमी पार्टी के पार्षदों ने मेयर चुनाव में मुझे मिलकर हराया उन पर कोई कार्रवाई नहीं की, ऋतु छाबड़ा ने कहा कि उनके पति के निधन के बाद जब उनके परिवार को जरूरत थी तब साथ नहीं दिया। कुलदीप कुक्की ने कहा कि उन्हें अहम पद पर बिठाने की बजाए पद मुक्त कर दिया ओर दिल्ली ओर पंजाब के नेताओं को हमारे ऊपर थोप दिया। येंकी कालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी पिछले बहुत समय से उनकी उपेक्षा कर रही थी। हरजिंदर सिंह बावा ने कहा कि पदोन्नति की बजाए पदावान्नित्यि कर दिया जहां में स्टेट का महासचिव था मुझे सचिव बना दिया फिर वार्ड अध्यक्ष बना दिया। उल्लेखनीय है कि इन सभी नेताओं ने अपने-अपने वार्डों में दूसरे स्थान पर रहते हुए उल्लेखनीय वोट प्राप्त किए थे और जमीनी स्तर पर मजबूत जनाधार रखते हैं। नव-शामिल नेताओं और उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस की शक्ल में कांग्रेस भवन पहुंचकर “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” और “राहुल गांधी जिंदाबाद” के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक बना दिया।

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि यह सभी साथियों की “घर वापसी” है। उन्होंने विश्वास जताया कि इनके कांग्रेस परिवार में शामिल होने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस 35 के 35 वार्डों में जीत दर्ज कर अपना मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनाएगी।
एआईसीसी सचिव चेतन चौहान ने सभी नव-शामिल साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही विचारधारा की लड़ाई में शामिल होना चाहता है, कांग्रेस पार्टी उसका सम्मान और स्वागत करती है। उन्होंने स्थानीय सांसद मनीष तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अब नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस विजय का परचम लहराएगी।
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि चंडीगढ़ में कांग्रेस संगठन मजबूती के साथ काम कर रहा है और पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस आने वाले चुनावों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के सभी छह पार्षदों सहित पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व टीम और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share