चंडीगढ़: पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-38 वेस्ट में ब्लैक डे मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संगठन के युवा उपाध्यक्ष, चंडीगढ़ अमित अटवाल ने कहा कि आज का दिन देश के लिए अत्यंत दुखद स्मृति का दिन है। उन्होंने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों का बलिदान राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा। कार्यकर्ताओं ने शहीदों के नाम लेकर पुष्पांजलि अर्पित की और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहीदों का सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
-पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, शिवसेना हिंदुस्तान ने मनाया ब्लैक डे
