श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ सर्व सांझा सेवा मंडल की बैठक सम्पन्न

  • 4 अप्रैल को निकलेगी शोभा यात्रा, नई कार्यकारिणी घोषित

चंडीगढ़, 3 फरवरी:
श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ सर्व सांझा सेवा मंडल (पंजीकृत), चंडीगढ़ की बैठक सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-42 में नव-निर्वाचित अध्यक्ष ओम ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत नव-निर्वाचित महासचिव रमेश सहोड़ द्वारा बाबा जी के जयकारों के साथ की गई।

बैठक में सबसे पहले बाबा जी की शोभा यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद विचार-विमर्श उपरांत 4 अप्रैल को शोभा यात्रा की तिथि सर्वसम्मति से तय की गई। इसके पश्चात मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी के अनुसार तरसेम शर्मा को मंडल का चेयरमैन तथा वासुदेव शर्मा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। पृथी सिंह प्रजापति को वरिष्ठ उप-प्रधान और नंद लाल को उप-प्रधान बनाया गया।
इसके अलावा विजय राणा को वित्त सचिव, रोशन भारद्वाज को संगठन सचिव, रोहित मोदगिल को प्रचार सचिव, सुरिंदर शर्मा को ऑडिटर तथा जीवन कुमार को स्टोर इंचार्ज नियुक्त किया गया।

सम्मानित सदस्यों में शिवेंद्र मंधोत्रा, विक्रमजीत मस्ताना, विकास शर्मा, नफे सिंह, राजिंदर कुमार, विनोद राणा, शवी कौशल, भागीरथ शर्मा, सुरिंदर शर्मा, विनोद ठाकुर, कृपाल सिंह ठाकुर, गुरबचन सिंह, दिनेश तिवारी, सतपाल कौंडल एवं भवनीश मल्होत्रा को शामिल किया गया। वहीं, 21 पुराने सदस्यों को वरिष्ठ सदस्यों की सूची में रखा गया।

यह जानकारी मंडल के महासचिव रमेश सहोड़ द्वारा दी गई।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share