भाजपा और मेयर ने लोकतंत्र की हत्या की है नगर निगम को शर्मसार किया है। चुने हुए पार्षदों की आवाज को दबाने के लिए मार्शल बुलाकर जबरदस्ती असंवैधानिक तरीके से नगर निगम की हाउस की मीटिंग से बाहर निकाल दिया। नगर निगम के इतिहास में ये काला दिन के रूप में देखा जाएगा। पार्षद महज अपने सवाल रखना चाहते थे जोकि उनका लोकतांत्रिक अधिकार था जिसे रोका गया वो मणिमाजरा की जमीन में हो रहें नियमो की अनदेखी के बारे में अपनी बात रखना चाहते थे उन्हें रखने नहीं दी गई और सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, डिप्टी मेयर तरुणा मेहता, पार्षद प्रेमलता ओर सचिन गालव को हाउस की मीटिंग से सस्पेंड कर दिया क्यूंकि मकसद उनकी आवाज को दबाना था। मणिमाजरा की जमीन की नीलामी को लेकर आवाज उठ रही है और कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह के घोटाले की आहट पर चुप नहीं बैठेगी। जनता और शहर की आवाज बेखौफ होकर उठाती रहेगी।
Related Posts
जागृति रामलीला कमेटी के चौथे दिन राम को वनवास का सीन दिखाया
चंडीगढ़ के सेक्टर 23 में जागृति रामलीला कमेटी के चौथे दिन राम को वनवास का सीन दिखाया गया। इससे पूर्व में केकई और मंथरा की वार्तालाप दिखाई गई जिसमें मंथरा केकई को अपने पुत्र भरत को राजगद्दी दिलाने के लिए उकसाती है। तत्पश्चात केकई राजा दशरथ के समक्ष अपनी मांग रखती है जिसके अनुसार उसे […]
भारत के नए एनडीसी ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास का संतुलित रोडमैप: डॉ. अरुणाभा घोष
डॉ. अरुणाभा घोष, सीईओ, काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) ने कहा, “ऐसे समय में जब संघर्ष और ऊर्जा सुरक्षा की चिंताएं विभिन्न देशों को जलवायु प्रतिबद्धताओं से पीछे खींच रही हैं, भारत के नए ‘राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान'(NDC) एक महत्वपूर्ण संकेत हैं। 2035 तक गैर-जीवाश्म ईंधन की बिजली क्षमता में 60% की […]
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी, पंजाब की टीमें फाइनल में पहुंचीं।
ग्रैंड फाइनल मैच कल 30 जून को ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में खेला जाएगा। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम पुरस्कार वितरित करेंगे। करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी, पंजाब की टीमें स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल लड़के/लड़कियों के क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण के फाइनल में पहुंच […]
