भारत विकास परिषद द्वारा योग शिविर का शुभारंभ

चंडीगढ़ ( )भारत विकास परिषद ( भाविप) शाखा साउथ-1 चंडीगढ़ द्वारा चंडीगढ़ योग एसोसिएशन के सहयोग से बाहरवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोजाना 21 जून तक योग शिविर का शुभारंभ सुबह सेक्टर 48-ए चंडीगढ़ के वेस्ट टू वंडर पार्क में किया गया जिसमें प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार योगासनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर वरिष्ठ योग शिक्षक राम पॉल ऐरी और डॉ रूपिंदर कौर ने योगाभ्यास करवाया इस अवसर पर डॉ महेंद्र सिंह प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ योग एजुकेशन एंड हेल्थ और डॉ एम एस कंबोज अध्यक्ष चंडीगढ़ योग एसोसिएशन ने योग की महत्ता एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के बारे में विस्तार से चर्चा की।

यह शिविर चंडीगढ़ योग एसोसिएशन के चेयरमैन व् भाविप चंडीगढ़ के प्रांत अध्यक्ष डॉ एम के विरमाणी तथा भाविप के प्रांतीय संगठन सचिव श्री एस आर शर्मा की देख रेख में अगले दो सप्ताह चलेगा। इस शिविर से एक टीम प्रांतीय स्तर के समारोह में भाग लेगी और दूसरी टीम इसी स्थान पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी ।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share