वीएफसी एमएमए सीजन-4 फाइटर्स चैंपियनशिप 19 को पंचकूला में

  • चैंपियनशिप के ब्रांड अम्बेसेडर रणदीप हुड्‌डा भी पहुंचेंगे
  • भारतीय और विदेशी शीर्ष एमएमए लड़ाके भाग लेंगे

पंचकूला : इन्फ्राव्यू वर्ल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वीएफसी एमएमए सीजन-4 फाइटर्स चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार को ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में किया जा रहा है। फाइटर्स चैंपियनशिप में देश-विदेश के फाइटर्स भाग लेंगे। युवाओं मे बहुचर्चित मिक्स मार्शल आर्ट्स पर आधारित एक भव्य आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार आयोजन में चैंपियनशिप के ब्रांड अम्बेसेडर बालीवुड फिल्म एक्टर रणदीप हुड्डा मुख्य रूप से पहुंचेंगे। रणदीप हुड्‌डा सलमान की मूवी सुल्तान में भी एक फाइट कोच के रूप में काम कर चुके हैं और हाल ही मे उनकी फ़िल्म जाट भी सिनेमा घरों में लगी हैं। आयोजन में भारत के विश्व स्तरीय बाक्सर विजेंद्र सिंह, नीरज गोयत पहुंचेंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कालका विधायक शक्ति रानी, मेयर कुलभूषण गोयल, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पार्षद सुनीत सिंगला उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में युवा इस फाइट को देखने आएंगे। इस बार इस खेल को देखकर एक अलग ही रोमांच का अनुभव होगा। युवा दर्शकों को लाइव एमएमए एक्शन देखने का अवसर मिलेगा। भारतीय और विदेशी शीर्ष एमएमए लड़ाके भाग लेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share