Chandigarh
आज भाजपा मण्डल नं 19 की नव नियुक्त मण्डल पदाधिकारियों की प्रथम बैठक मण्डल अध्यक्ष चंदन बैरवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष रवींद्र मलिक , जिला उपाध्यक्ष कुंदन तथा जिला महामंत्री संदीप महाजन उपस्थित रहे।
मण्डल अध्यक्ष चंदन व सभी मण्डल पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष का सुवागत व धन्यवाद व्यक्त किया, जिला अध्यक्ष रवींद्र मलिक ने मण्डल नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई दी व मार्गदर्शन किया। जिला महामंत्री संदीप महाजन ने संगठन पर सभी से चर्चा की किया। जिला उपाध्यक्ष कुंदन ने सभी नव नियुक्त मण्डल पदाधिकारियों को बधाई दी व भाजपा व मोदी सरकार की नीति व योजनाओं को जन जन तक पहुंचने पर जोर दिया
मण्डल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष रवींद्र मलिक को विश्वास दिलाया की मण्डल नं 19 में भाजपा को मजबूत करेंगे तथा बैठक में आए सभी पदाधिकारियों का स्वागत व धन्यवाद किया।
