मुख्यमंत्री ने सुशासन ,पारदर्शिता और लोक कल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारा: लतिका शर्मा

पंचकूला, 28 सितंबर () भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष एवं कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कहा की पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के रूप में शुरू किया गया। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सेवा ही संकल्प और राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा का संकल्प आज पूरा करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष में सुशासन ,पारदर्शिता और लोक कल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारते हुए एक नई कार्य संस्कृति का सूत्रपात किया है। हरियाणा में महिला सशक्तीकरण की दिशा में नई पहल है लाडो लक्ष्मी योजना । अब हरियाणा की सभी महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए।इसके लिए सभी महिलाओं को भी बधाई। दीन द्याल लाडो लक्ष्मी योजना का भव्य शुभारंभ एवं मोबाइल एप लांच हुआ। इस लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और समाजिक न्याय अधिकारिता एवं अनुसूचित जन जाति मंत्री कृष्ण बेदी को बधाई देती हूं।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share