राम दरबार में संत शिरोमणि श्री दुर्बल नाथ जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

चण्डीगढ़। खटीक समाज के कुल गुरु एवं संत शिरोमणि श्री दुर्बल नाथ जी की जयंती श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर, फेस-2, राम दरबार, चण्डीगढ़ में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने संत शिरोमणि श्री दुर्बल नाथ जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं को याद किया।

कार्यक्रम में चण्डीगढ़ खटीक समाज के प्रधान जोनी, अतुल सोनकर, प्रमे सिंह, राहुल कुमार, राज कुमार पुंडीर, दीपक कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन बैरवा, दीपक गुप्ता, राजिंदर कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, विशाल कुमार, करनैल सिंह, संजय सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने गुरु दुर्बल नाथ जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए समाज के सभी लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

जयंती के अवसर पर खटीक समाज की ओर से चाय-पकौड़े का लंगर भी लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

खटीक समाज के प्रधान जोनी ने सभी समाजजनों को संत शिरोमणि श्री दुर्बल नाथ जी की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।

मंदिर प्रधान कुंदन बैरवा ने मंदिर कमेटी की ओर से खटीक समाज के सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा संत शिरोमणि श्री दुर्बल नाथ जी की जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि संतों के बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी भाईचारे, सेवा और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में दीपक कुमार ने जयंती समारोह में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया तथा सभी को गुरु दुर्बल नाथ जी की जयंती की शुभकामनाएं दीं।

निवेदक:

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share