खाटू श्याम महिला मंडल द्वारा तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया

 

मिस नेहा पुरी और रंजू को मिला ‘मिस तीज’ का खिताब

चंडीगढ़,( ) खाटू श्याम महिला मंडल, सेक्टर 7, चंडीगढ़ द्वारा सामूहिक केंद्र, सेक्टर 8, चंडीगढ़ में तीज का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडल की प्रधान श्रीमती अनु रत्ता ने बताया कि इस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं न भाग लिया। जिसमे महिलाओं ने पारंपरिक रंग-बिरंगी वेशभूषा में पहुंचकर तीज की खुशियां मनाईं और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रिंपा मित्तल, श्रीमती रजनी मित्तल और श्रीमती सीमा गोयल उपस्थित रहीं। इसके अलावा मंडल से चेयरमैन अमित गोयल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुंदन लाल उनियाल, रामलीला महिला मंडल से प्रकाशी देवी गोसाई, मंच संचालक श्रीमती पूजा मौर्य,और श्रीमती सुषमा मान, मीना गुप्ता सहित मंडल के सभी सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बाद मिस नेहा पुरी और रंजू को ‘मिस तीज’ के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में मंडल की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share