ताइक्वांडो चैंपियनशिप: आयशा कौर ने जीता सिल्वर मेडल, कोच सीमा को मिली बेस्ट टीम ट्रॉफी

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में हाल ही में संपन्न हुई ‘हसलर्स कप 2026’ नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीरकपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। रॉयल मोतिया सिटी की निवासी और हाई किक एकेडमी, जीरकपुर की होनहार छात्रा आयशा कौर (सुपुत्री मंजीत मुंद्रा) ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्पीड किकिंग इवेंट में सिल्वर मेडल मिला
आयशा कौर की इस शानदार सफलता पर उनकी एकेडमी में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता में न केवल खिलाड़ियों ने बल्कि एकेडमी की कोच ने भी अपनी श्रेष्ठता साबित की। हाई किक एकेडमी की मुख्य कोच सीमा मैम को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट टीम ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोच सीमा ने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता के सहयोग के कारण ही आज एकेडमी इस मुकाम पर पहुंची है। उनका लक्ष्य भविष्य में देश के लिए और अधिक मेडल जीतना है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share