वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्री शिव मंदिर-39 में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक

 

चंडीगढ़ 22 अप्रैल 2026: सेक्टर 39 स्थित श्री शिव मंदिर में वार्षिक मूर्ति स्थापना के अवसर पर 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक के दौरान इस संपूर्ण समारोह के संबंध में जानकारी देते हुए शिव भोले मंदिर प्रबन्धन कमेटी के प्रधान श्री नरेश महाजन ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन दोपहर 3 बजे किया जाएगा, जिसके बाद कथा का आयोजन 29 अप्रैल तक शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जाएगा।

30 अप्रैल को सुबह 9 बजे हवन और सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कथा की जाएगी। कथा के उपरांत विशाल भंडारा आयोजित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि कथा श्रद्धालुओं को वृन्दावन और चंडीगढ़ से सम्बन्ध रखने वाले कथा व्यास श्री हरि जी महाराज के मुखारबिंद से श्रवण करवाई जाएगी।

सभा की इस बैठक में प्रधान नरेश महाजन, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट रोहतास रंगा तथा आर के गर्ग, महासचिव ए प्रजापति, सचिव तरसेम शर्मा, एडवाइजर शमशेर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आर एस रावत, वाईस प्रेसिडेंट प्रदीप कुमार, महिला मंडल प्रधान राज दुलारी शर्मा अन्य कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित थी।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share