प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर 23D चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित

प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर 23D चंडीगढ़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर कथा व्यास पूज्य श्री बांकेबिहारी पचौरी जी महाराज, वृंदावन धाम के श्रीमुख से कंस वध एवं श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं भक्तिरस से ओत-प्रोत वर्णन किया गया। महाराज जी ने बताया कि जब अधर्म और अत्याचार अपनी सीमाएं पार कर देता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने कंस जैसे अत्याचारी का अंत कर सत्य एवं धर्म की विजय का संदेश दिया।

इसके पश्चात श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग का मधुर एवं मनोहारी वर्णन सुन श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो उठे। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं जयघोष के साथ दिव्य वातावरण का अनुभव किया। पूरा पंडाल “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर आयोजक समस्त मंदिर सभा के सदस्य मौजूद रहे तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share