Chandigarh
बड़े ही हर्ष का विषय है कि उत्कृष्ट समाधि साधक आचार्य भगवंत श्री विराग सागर जी महामुनिराज के 63वें अवतरण दिवस एवं पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी गुरुदेव के प्रथम पट्टाचार्य दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विराग मंच द्वारा दिनांक 2 मई, शनिवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी के बाहर शरबत एवं मीठे पानी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन सोसायटी के प्रधान श्री धर्मबहादुर जैन, महामंत्री श्री संत कुमार जैन, जैन मिलन के प्रधान श्री रमेश जैन, श्री सुंदर लाल जैन, श्री दामोदर दास जैन, अहिंसा सेवा समिति के श्री राजेंद्र प्रसाद जैन, राष्ट्रीय विराग मंच के अध्यक्ष श्री आकाश जैन, उपप्रधान श्री कुश जैन, कैशियर श्री मुनिश जैन (जीरकपुर), सदस्यगण श्री अभिनंदन जैन, श्री अतिशय जैन, श्री रिधम जैन, श्री सुभाष जैन, श्री अशोक कुमार जैन (जीरकपुर), श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमती प्रमिला जैन, तथा समस्या समाधान के अध्यक्ष श्री शुक्ला क्रांति जी आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय विराग मंच, चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री आकाश जैन ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य वे समय-समय पर करते रहते हैं और भविष्य में भी निरंतर करते रहेंगे।
