चण्डीगढ़ : सेक्टर 29 स्थित श्री साईंधाम द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी साईं बाबा की भव्य विशाल पालकी शोभा एवं रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर की कमेटी के अध्यक्ष रमेश कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अक्तूबर दिन शनिवार को बाबा की मध्याह्न आरती के बाद दोपहर 1 बजे पालकी शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होगी जो सेक्टर 30, 20, 21, 22, अरोमा लाइट पॉइंट से सेक्टर 35, 34, 33 व 32 के लाइट पॉइंट से होते हुए वापिस मंदिर परिसर में सम्पन्न होगी। इस दौरान सेक्टर 33 स्थित टैरेस गार्डन के सामने शाम 6 बजे बाबा की धूप आरती होगी व उसके बाद साढ़े छह बजे बाबा को भोग अर्पण करने के पश्चात् चाय प्रसाद का लंगर होगा। मंदिर में पालकी शोभा एवं रथ यात्रा के विश्राम लेने के बाद अटूट भंडारा बरताया जाएगा।
Related Posts
नगर निगम, प्रशासन मनीमाजरा 24×7 जल परियोजना की विजिलेंस जाँच में बाधा डाल रहे हैं – कांग्रेस
प्रेस नोट चंडीगढ़, 25.09.2025 चंडीगढ़ कांग्रेस ने नगर निगम और प्रशासन पर मनीमाजरा 24×7 जल आपूर्ति परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत चल रही विजिलेंस जाँच में बाधा डालने का आरोप लगाया है। चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि नगर निगम विजिलेंस जाँच में सहयोग नहीं कर रहा है। […]
ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 एवं नियम 2020″ पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
चंडीगढ़,( )सेवा धाम सेक्टर 29 चंडीगढ़ में “ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 एवं नियम 2020” पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्या देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान (NISD) एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया […]
देवशाली ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की रेगुलर मीटिंग्स बुलाने का आग्रह किया
नरेंद्र मोदी के फ्लैगशिप मिशन ‘सभी के लिए आवास’ के प्रति प्रतिबद्ध: देवशाली चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) के गैर-सरकारी सदस्य और पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर पारदर्शिता, प्रभावी संचार और आवास से संबंधित सार्वजनिक मुद्दों के समय पर समाधान को सुनिश्चित करने के लिए नियमित अंतराल पर […]
