चंडीगढ़। भाजपा चंडीगढ़ के रानी लक्ष्मी बाई जिले का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राज किशोर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, जिला एवं मंडल टीम तथा अपने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
राज किशोर ने कहा कि वह एक साधारण कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के योग्य समझा, इसके लिए वह शीर्ष नेतृत्व के प्रति दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रभारी अतुल गर्ग, भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, हिमाचल सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व सांसद किरण खेर, वरिष्ठ नेता सतपाल जैन, महापौर सौरभ जोशी, पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का वह धन्यवाद करते हैं।
उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ वह पूरी निष्ठा से संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
राज किशोर ने अपनी टीम के पूर्व मंडल अध्यक्ष रघुबीर सिंह, राधेश्याम, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार, नितिन गिल, भाजपा युवा मोर्चा के मोहिंदर सिंह, ऋषभ वैद, राहुल, सुरजीत, सुरेश, संजय, हरदीप, सागर, संतोष सहित सभी कार्यकर्ताओं का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन की इस जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी, समर्पण और कार्यकर्ताओं के सहयोग से निभाएंगे।
