अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एआईडीवाईओ चंडीगढ़ पंजाब इकाई द्वारा महिला सम्मान बचाओ, संस्कृति बचाओ और मानवता बचाओ विषय पर 9 मार्च को ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पश्चिम बंगाल से डॉक्टर बी. एस. दास, (महासचिव, मेडिकल सर्विस सेंटर) कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में हुए घटना के पर अपनी बात रखेंगे। साथ ही महिला संगठन ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से ऑल इंडिया सचिवमंडली सदस्य ऋतु कौशिक महिलाओं की समस्याओं को लेकर बात रखेंगी। एवं एआईडीवाईओ की ओर से ऑल इंडिया सचिवमंडली सदस्य कुलदीप सिंह समाज में हो रहे पतन और युवाओं की भूमिका का ज़िक्र करेंगे। इस परिचर्चा का संचालन राज्य कन्वीनर डॉ. अमित कुमार करेंगे। इस कार्यक्रम में गूगल मीट के माध्यम से जुड़ा जा सकता है। साथ ही इसका लाइव प्रसारण संगठन के यूट्यूब चैनल से किया जाएगा।
Related Posts
खालसा कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में 250 से अधिक मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
मोहाली, 22 अप्रैल 2025: खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेस 3ए, मोहाली में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी के नेतृत्व में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह-2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कुल 250 से अधिक […]
सुर सरगम कला मंच द्वारा धर्मेन्द्र जी की स्मृति में 8 फरवरी को संगीत संध्या
चंडीगढ़:सुर सरगम कला मंच, चंडीगढ़ की ओर से आगामी 8 फरवरी को जाने-माने महान अभिनेता श्री धर्मेन्द्र जी की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप एक संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गवर्नमेंट आर्ट गैलरी, सेक्टर-10, चंडीगढ़ में दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के दौरान श्री धर्मेन्द्र जी से जुड़ा प्रश्नोत्तरी […]
हिमाचल सरकार और क्रैक एकेडमी की पहल, छात्रों को मिलेगी बेहतर प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग
हिमाचल के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, सरकार और क्रैक एकेडमी की नई पहल से मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग शिक्षा प्रगति की नींव है, जो लोगों को ज्ञान और अवसर देकर उनका भविष्य संवारने में मदद करती है। लेकिन छोटे शहरों और गांवों में रहने वाले छात्रों के लिए अच्छी कोचिंग तक पहुंच हमेशा […]
