नेशनल ह्यूमन राइट्स ग्लोबल चंडीगढ़ ने कम्युनिटी ट्री प्लांटेशन का किया आयोजन

चंडीगढ़:–नेशनल ह्यूमन राइट्स ग्लोबल चंडीगढ़ की तरफ से कम्युनिटी ट्री प्लांटेशन का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के मुख्य क्रिमिनेशन ग्राउंड सेक्टर 25, सेक्टर 25 कब्रिस्तान और सेक्टर 25 ग्रेवयार्ड के अंदर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ यूनिट के प्रधान एस ए खान, मानव बेदी, सीनियर वाइस चेयरमैन मनमोहन सिंह कोहली, जनरल सेक्रेटरी जीशान उल हक ,आरिफ हुसैन, स्टेट कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार शर्मा, गुलशन कुमार वर्मा, मीडिया एडवाइजर के एस राना, अशोक कुमार गोयल, पुनीत कोहली, रणदीप सराहन, अजय मसीह और अन्य साथी मौजूद रहे।
एस ए खान ने बताया कि ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की अमूल्य पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधा धरती को हरा-भरा बनाने, जलवायु संतुलन बनाए रखने और मानव जीवन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो हरित एवं स्वच्छ भारत का सपना जल्द साकार हो सकता है।
सेक्टर 25 कब्रिस्तान मस्जिद के इमाम सलमान साहब ने नेशनल ह्यूमन राइट्स ग्लोबल संस्था का स्वागत किया और इस नेक कार्य की सराहना की।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share