चंडीगढ़ : सामाजिक संगठन महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (एम डब्ल्यू ओ) चंडीगढ़ ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से चंडीगढ़ सेक्टर 9डी में मनायी। पीजीआई चंडीगढ़ द्वारा कुल 59 रक्तदानियों का रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर की औपचारिक शुरुआत हाईकोर्ट हरियाणा के जज न्यायमूर्ति श्री अमित कुमार ग्रोवर ने रिबन काटकर किया तथा स्वयं रक्तदान भी किया। इनके साथ हिमाचल हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति श्री निशांत वर्मा जी उपस्थित रहे। रक्तदान करने के बाद न्यायमूर्ति श्री अमित कुमार ग्रोवर व न्यायमूर्ति श्री निशांत वर्मा तथा चण्डीगढ़ के पूर्व डिप्टी मेयर व वर्तमान काउंसलर महेश इंदर सिद्धू व एम डब्ल्यू ओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने संयुक्त रूप से झंडारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद तथा संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत किया। रक्तदान संपन्न होने के पश्चात भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंडीगढ़ ईकाई के अध्यक्ष राम बहादुर शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने अपने संबोधन में रक्तदान के फायदे बताते हुए सभी रक्तदनियों का आभार प्रकट किया तथा जननायक के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेते हुए उनके सपनों का भारत बनाने के लिए समाज को मौजूदा चुनौतियों से संघर्ष करने के लिए उठ खड़े होने का आह्वान किया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव उदय राज शर्मा ने कर्पूरी ठाकुर के नारे ‘नहीं रहेगा भुखिया दुखिया, नहीं रहेगा कोई कंगाल’ की बहुत ही विस्तृत व्याख्या करते हुए उनके समाजवादी अर्थ व्यवस्था वाला समाज बनाने के संकल्प को पूरा करने का संकल्प दिलाया तथा नारा दिया कि ‘कर्पूरी ठाकुर का ख्वाब अधूरा’ इसी सदी में होगा पूरा’। जौनपुर, उत्तर प्रदेश से कार्यक्रम में शामिल होने आए भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के प्रधान महासचिव मनोज शर्मा व संगठन मंत्री शैलेंद्र शर्मा ने अपने ओजपूर्ण संबोधन से लोगों का ध्यानाकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के सचिव राकेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मिनी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, महासचिव अभिषेक ठाकुर, कोषाध्यक्ष राम लवट सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रक्तदानियों में प्रमुख रूप से …… शामिल रहे।