भारत विकास परिषद द्वारा मातृ दिवस मनाया

चंडीगढ़ ( )भारत विकास परिषद चंडीगढ़ प्रांत द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष में सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 18 चंडीगढ़ मे माँ तुझे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती सुमन गुप्ता, ने बताया की इस कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ विरमानी प्रांतीय अध्यक्ष,मंजीत सिंह महासचिव,जसपिंदर कौर वित्सचिव द्वारा दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गीत से हुआ कार्यक्रम के प्रारम्भ मे कार्यक्रम की अध्यक्षा और प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मल अग्रवाल ने सभी का स्वागत एवं परिचय करवाया कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती सुमन गुप्ता ने किया प्रान्तीय गतिविधि संयोजक श्रीमती मीना राणा,ने ” महान राष्ट्र के निर्माण में माताओं की भूमिका ” पर अपने विचार साँझा किए। श्रीमती गीता टंडन जी,( मुख्य वक्ता) पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ने “माँ की महानता” पर अपने विचार रखे। कंचन सैनी द्वारा तैयार माँ के गीतों पर छोटी बच्चियों ने अति सुन्दर नृत्य किए।श्री राम के गीत पर भूमिका पांडे ने अति उत्तम शास्त्रीय नृत्य पेश किया इसके साथ ही प्रेमा शाह, पूनम सिंगला, मधुरिमा मल्होत्रा, साधना दुबे,रिंकू सिन्हा,राजवंत कौर,जसप्रीत कौर, ने माँ पर अपने गीत और कविताए समर्पित की
कार्यक्रम में प्रांत से वरिष्ठ पदाधिकारी गुरदीप सिंह , ऐस आर शर्मा, श्रीमती उषा अरोड़ा, अशोक शर्मा,सुमन गुप्ता, राखी शर्मा सहित परिषद के सभी सात जिलों की महिला संयोजक और सभी ब्रांचों से कुल 80 बहनों ने भाग लिया।
इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली डॉ नवप्रीत कौर और डॉ वंदना भाटिया को परिषद की और से माला,पटका एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया इसके साथ ही सबसे अधिक नाती -पोते वाली महिला तथा वरिष्ठ माँ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन पर
ऐस आर शर्मा,प्रांतीय संगठन मंत्री ने सभी का विधिवत रूप से धन्यवाद किया।
राष्ट्र-गान के बाद सभी को स्नैक्स के पैकेट्स वितरित किये गए

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share