इनर व्हील क्लब मोहाली सिंफनी द्वारा कम्पोस्ट बनाने की कार्यशाला का आयोजन

Chandigarh

कचरे को कम करने, बागवानी के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद बनाने और इसे दैनिक जीवनशैली को अपनाने के लिए कम्पोस्ट बनाना एक सरल और प्रभावी तरीका है। मोहाली सिंफनी क्लब ने ‘ग्रीन कर्मा’ की समीधा बंसल के सहयोग से राजकीय स्मार्ट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोहाना में कम्पोस्ट बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया।
इस कार्यशाला में छात्राओं को कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया, प्रदूषण कम करने के महत्व को समझाया गया और कम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया का प्रैक्टिकल अनुभव भी प्रदान किया गया।
छात्राओं ने सीखा कि कैसे “ग्रीन” सब्जियों के छिलके और सूखे पत्तों से उपयोगी कम्पोस्ट तैयार किया जा सकता है। छात्राओं ने इस प्रक्रिया को बड़े उत्साह से सीखा और अपने घरों पर कम्पोस्ट बनाने का संकल्प लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती हिमांशु ने विद्यालय परिसर में कम्पोस्ट पिट बनवाने का आश्वासन दिया, ताकि छात्राएं इसे अपने दैनिक जीवन में अपना सकें। इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट अमिता अरोड़ा, सचिव भावना पुरी, सीमा मल्होत्रा और बिंदु सैनी मौजूद रहे।
क्लब की अध्यक्ष अमिता अरोड़ा ने कहा कि वह विशेष रूप से समीधा बंसल की आभारी हैं, जिन्होंने अपने ज्ञान से छात्राओं को एक हरित पर्यावरण के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share