पंचकूला जिला पुस्तकालय मामले में मानवाधिकार आयोग ने केस दर्ज किया

पंचकूला :- सेक्टर-11 स्थित जिला पुस्तकालय की इमारत की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर एडवोकेट राजा विक्रांत शर्मा द्वारा 24 सितंबर 2026 को हरियाणा राज्य मानव अधिकार आयोग में दर्ज शिकायत पर आयोग ने अब केस नंबर 3185/7/14/2026 दर्ज किया है। शिकायत में भवन की स्थिति, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को लेकर चिंता जताई गई है। 25 सितंबर को लिए गए फोटोग्राफ में दीवारों व छतों की खराब स्थिति, नमी, शौचालयों की स्थिति और अन्य समस्याएं दिखाई गई हैं। शिकायत में स्वतंत्र निरीक्षण, संबंधित विभागों से कार्रवाई रिपोर्ट, आवश्यक सुधार तथा हरियाणा के सार्वजनिक पुस्तकालयों के व्यापक सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधा ऑडिट की मांग की गई है। साथ ही पंचकूला के लिए समर्पित पुस्तकालय भवन की मांग भी की गई है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share