पंचकूला: हिम एकता वेलफेयर महासंघ कार्यक्रम कमेटी रजि. ने पर्यावरण संरक्षण और भारतीय आयुर्वेदिक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई पहल शुरू करने का निर्णय लिया है।हिम एकता वेलफेयर महासंघ कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी बरवाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलदेव धीमान तथा संगठन सचिव प्रवीण बाली ने बताया कि महासंघ के सदस्यों के जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह के अवसर पर तुलसी सहित विभिन्न आयुर्वेदिक पौधों का पौधारोपण किया जाएगा।
हरीश शर्मा महासचिव, ऊमेश शर्मा वित्त सचिव व तिलकराज राणा सचिव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य खुशी के अवसरों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। पौधारोपण के साथ संबंधित सदस्य को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित करते हुए जन्मदिन अथवा शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं भी दी जाएंगी। इस मौके पर वित्त सचिव ऊमेश शर्मा ने बताया कि मुख्य सलाहकार टीम के राजेश मलकानिया, बृजमोहन शर्मा, सरोज गुलेरिया, राकेश शर्मा, सतीश गुलशन, विनोद शर्मा, देशराज , एनके शर्मा, मान गिल,जगरुप सिंह,अशोक कुमार, मोहित कालिया, पवन शर्मा, रविन्द्र राणा के अलावा महासंघ कार्यक्रम कमेटी के उपप्रधान श्रीमती अनूप ठाकुर, सचिव तिलकराज राणा, आडीटर पं.सुशील कुमार, प्रेस सचिव रोशनलाल पत्रकार, प्रचारक विनोद ढकौली, जगदीश नलोट तथा रणसिंह ने इस पुण्य कार्य पर भी सहमति प्रकट की।
महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक सदस्य अपने विशेष दिन को यादगार बनाने के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभा सके, इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जाएगा।
जन्मदिन व शादी की सालगिरह पर हिम एकता महासंघ करेगी आयुर्वेदिक पौधारोपण
