प्राचीन शिव मन्दिर खेमपूरी सेक्टर 24 मे गणेश महोत्सव कार्यक्रम मनाया

चंडीगढ़ ( )प्राचीन शिव मन्दिर खेमपूरी शिवालय सेक्टर 24 ए चंडीगढ़
द्वारा पंच दिवसीय गणेश महोत्सव पूजा कार्यक्रम 31 अगस्त तक मंदिर परिसर मे चलेगा इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर
श्री गणेश उत्सव विधि विधान से प्रातः 9:30 बजे श्री गणेश स्थापना क़र पूजा आरती हुई और सायं 6:00 बजे से 8:00 तक प्रसिद्ध भजन गायक भजन सम्राट ओमेंद्र उपाध्याय जी द्वारा श्री गणेश जी का गुणगान भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय संगीत द्वाराअपनी पूरी मंडली के साथ भजनों की अमृत वर्षा की कार्यक्रम मे बड़े दूर-दूर से भक्तों ने आकर के भगवान गणेश जी के दर्शन किए भजनों का आनंद लिया और 108 दीपों से विशाल गणेश जी की आरती की गई उसके पश्चात देसी घी के लड्डू का भोग लगाया गया सभी भक्तों ने प्रसाद भण्डारा वितरित किया गया इस अवसर पर सभा के प्रधान आदर्श शर्मा महामंत्री रतनलाल गुप्ता
प्रबन्धक एडवोकेट संजीव भारती विवेक शर्मा दिनेश मेहता डॉ वेणुद्धार पात्रा,रमेश बंसल सहित सभा की सदस्य मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश शास्त्री पंडित चंद्रभूषण शास्त्री पंडित राम गोपाल शास्त्री राम मेहर उपस्थित रहे

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share