पूज्य स्वामी लाल जी महाराज एवं गुरु श्री सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में ‘दिव्य योग भक्ति सत्संग’ 13 सितंबर को

चंडीगढ़/पंचकूला (7 सितंबर): परम पूज्य स्वामी लाल जी महाराज एवं पूज्य गुरु श्री सुधांशु जी महाराज के पावन सान्निध्य में हरियाणा योग सभा (रजि.) द्वारा एक दिवसीय ‘दिव्य योग भक्ति सत्संग’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक कार्यक्रम आगामी 13 सितंबर 2026 (दिन रविवार) को शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे तक योग दिव्य मंदिर, सेक्टर-12, पंचकूला में आयोजित होगा, जिसमें भजनों और सत्संग-योग की दिव्य गंगा बहेगी।कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज आर्य समाज मंदिर, सेक्टर-22, चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संस्था के सभी प्रमुख पदाधिकारियों सहित मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक आदरणीय सी.डी. ग्रोवर, डॉ. नेहा शर्मा, दीपक कुमार गर्ग, दिल्ली से विशेष तोर पर आए आदरणीय मनोज शास्त्री, नरेंद्र सिंह, आचार्य कुलदीप पाण्डेय, विनोद कौशिक, कृष्ण गोयल, वीरेंद्र कश्यप, कुलदीप राणा और आर.एन. आहुजा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर इस दिव्य सत्संग को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share