चंडीगढ़ कांग्रेस ने मेयर चुनाव की तैयारियों के लिए कमर कसी

Chandigarh

प्रशासन द्वारा इस वर्ष के मेयर चुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद चंडीगढ़ कांग्रेस ने आगामी 24 तारीख को होने वाले चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

परसों 10 तारीख़ से चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, पार्षदों और फ्रंटल संगठनों तथा प्रकोष्ठों के प्रमुखों की अलग-अलग बैठकें बुलाई हैं, ताकि इन चुनावों के लिए व्यापक रणनीति बनाई जा सके।

चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने आशंका व्यक्त की कि भाजपा के पास अपने पुराने और लम्बे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं में से मेयर पद के लिए कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं है, इसलिए इस बात की प्रबल सम्भावना है कि इस पद के लिए वह कांग्रेस के टिकट पर जीते उम्मीदवार को मैदान में उतारने पर मजबूर हो सकती है, जिससे पार्टी के पुराने दिग्गजों में बेचैनी चल रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा अपनी आंतरिक समस्याओं से निपटने के लिए सदन के जनादेश को अलोकतांत्रिक तरीकों का सहारा लेकर छीनने की कोशिश कर सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले साल चुनाव के दौरान उन्होंने जो कुछ भी किया, उसकी कड़वी यादें अभी भी शहरवासियों के मन में ताजा हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे बताया कि पार्टी की इन बैठकों में चंडीगढ़ की जनता के सामने भाजपा द्वारा की जा रही खरीद-फरोख्त की कोशिशों और सम्भावित चुनावी धांधलियों को चण्डीगढ़ वासियों के सामने उजागर करने पर ज़ोर दिया जाएगा।

इस बीच, कांग्रेस पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि दोनो पार्टियों के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share