महिला सशक्तिकरण की मिसाल: 2 चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी ने एसजीजीएस-26 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी के तत्वाधान मे श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को हर्षोल्लास और जोश के साथ मनाया। यह आयोजन महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और रक्षा क्षेत्र में योगदान को पहचानने और सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओपिंदर सेखों और विशिष्ट अतिथि किरणजीत कौर, सुनीता मलिक और पूनम ने भाग लिया। उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने 2 चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी के विभिन्न कॉलेजों के कुल 250 एनसीसी सीनियर विंग कैडेट्स को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिनमें पारंपरिक एवं समकालीन नृत्य, गीत-संगीत प्रस्तुतियां और नाट्य मंचन शामिल थे। इन प्रस्तुतियों का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण, समानता और आत्मनिर्भरता था।कैडेट्स ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के माध्यम से लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकार और समाज में उनके योगदान पर जोर दिया। इन प्रस्तुतियों ने केडेटो को न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि उन्हें गहरे सामाजिक संदेश भी दिए।

मुख्य अतिथि ओपिंदर सेखों ने अपने संबोधन में महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा,
“हर लड़की के भीतर एक नेता, एक योद्धा और एक परिवर्तनकारी शक्ति होती है। हमें इसे पहचानकर आगे बढ़ना होगा।”

अन्य विशिष्ट अतिथियों किरणजीत कौर, सुनीता मलिक और पूनम ने भी अपने विचार साझा किए और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम ने महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और सफलताओं को सम्मानित किया। कैडेट्स को यह समझने का अवसर मिला कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जिसे निरंतर आगे बढ़ाना आवश्यक है।

2 चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से भविष्य के सशक्त और आत्मनिर्भर नागरिकों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share