आदित्य रिखाड़ी , रुहान मलिक और रावेटर का नया गाना ‘मेरी सांसें’ दिलों को छूने के लिए तैयार

 

मोहाली, 22 जून 2026: मशहूर सिंगर-गीतकार आदित्य रिखारी और रुहान मलिक ने म्यूजिक प्रोड्यूसर रावेटर के साथ मिलकर अपना नया गाना ‘मेरी सांसें’ रिलीज किया है। यह एक भावनात्मक गीत है, जो प्यार, बिछड़ने के दर्द, यादों और फिर से किसी खास इंसान तक पहुंचने की उम्मीद को खूबसूरती से दर्शाता है।

‘मेरी सांसें’ उन भावनाओं को सामने लाता है, जिन्हें लोग किसी अपने के दूर हो जाने के बाद महसूस करते हैं। दिल को छू लेने वाले बोल, मधुर संगीत और आदित्य व रुहान की भावपूर्ण आवाज़ इस गीत को खास बनाती है। गाना श्रोताओं को अपनी यादों और भावनाओं से जोड़ने की ताकत रखता है।

आदित्य रिखाड़ी, जो ‘ए अजनबी’, ‘पारो’, ‘समझो ना’ और ‘जाना समझो ना’ जैसे लोकप्रिय गानों के लिए जाने जाते हैं, ने कहा कि ‘मेरी सांसें’ उनके लिए बेहद खास है। उनके अनुसार यह गीत उन यादों और एहसासों की कहानी है, जो किसी के जाने के बाद भी हमारे साथ रहते हैं।

रुहान मलिक ने कहा कि वह पहली बार सुनते ही इस गीत से जुड़ गए थे। उन्होंने बताया कि गाने की सादगी और सच्ची भावनाएं इसे बेहद खास बनाती हैं। वहीं, रावेटर ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसा संगीत तैयार करना था, जो गीत की भावनाओं को स्वाभाविक रूप से उभार सके।

अपने भावुक बोलों, खूबसूरत धुन और सच्ची भावनाओं के साथ ‘मेरी सांसें’ हर उस व्यक्ति के दिल को छुएगा, जिसने कभी किसी से प्यार किया हो, उसे खोया हो और फिर भी उम्मीद को जिंदा रखा हो।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share