रानी लक्ष्मीबाई हॉल में “शाम-ए-बहार” का रंगारंग आयोजन, सदाबहार गीतों पर झूमे दर्शक

चण्डीगढ़ : सेक्टर 38 स्थित रानी लक्ष्मीबाई हॉल में पीटीके ग्रुप द्वारा एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम “शाम-ए-बहार” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदाबहार फिल्मी गीतों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सैशन जज बी.एस. बेदी, एस.पी. जुनेजा, काउंसलर गुरबक्श रावत, आईएएस अधिकारी एच.आर. सारंगल तथा विशिष्ट अतिथियों में वी.एन. शर्मा, रविन्द्र और क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। सीनियर सिटीजन जैन अवेयरनेस ग्रुप के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से महफिल को सजाया। रिकी सलारिया ने “यारी है ईमान मेरा” गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि जे.के. बेदी ने “मुहब्बत की इस तरहां से शुरुआत कीजिए” पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। गगनप्रीत सिंह ने “नीले गगन के तले” और किशोर कुमार शर्मा ने “मुहब्बत के सुहाने दिन” गीत प्रस्तुत कर पुरानी यादों को ताजा कर दिया। महिला कलाकारों में अनुराधा शर्मा ने “बाबू जी धीरे चलना” गीत पर शानदार प्रस्तुति दी, वहीं अवतार सिंह ने “तेरी जवानी तपता महीना” और एस.के. अवस्थी ने “अपनी आंखों में बसाकर” गीत से समां बांध दिया।

नृत्य प्रस्तुतियों में राजेश, गुरदीप कौर और एम.एस. संधु द्वारा एकल नृत्य पेश किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा बच्चों के समूह नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा और तालियों की गूंज से पूरा हॉल गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन उत्साह और उमंग के माहौल में हुआ, जहां दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। आयोजकों ने सभी अतिथियों और कलाकारों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share