चंडीगढ़:–सेक्टर 38 वेस्ट त्रिकोणा पार्क में आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमंदिर सिंह लकी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ धर्मग्रंथों का श्रवण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कथा आयोजक पंडित प्रेम प्रकाश भट्ट, महाराज मोहन मिश्रा के मधुर भजनों का आनंद लेकर कहा कि भागवत कथा हमें जीवन के सत्य, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश के उपाध्यक्ष राजीव मोदगिल, ब्लॉक प्रधान हरजिंदर सिंह प्रिंस, महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्रीमती ममता डोगरा,बबीता चैनालिया जी एवं अन्य साथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं कथा के समर्थक सुमित शर्मा , सतवीर प्रजापति का धन्यवाद किया।
कांग्रेस नेताओं ने पावन श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत कर आशीर्वाद प्राप्त किया
