AIDYO द्वारा शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जन्मदिवस मनाया गया

 

मोहाली, 23 जुलाई 2025: शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के 119वें जन्मवर्ष के मौके पर AIDYO चंडीगढ़-पंजाब यूनिट द्वारा शहीद भगत सिंह भवन, कुम्बड़ा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में AIDYO चंडीगढ़-पंजाब यूनिट के संयोजक अमित कुमार, AIDYO कुम्बड़ा लोकल यूनिट के सेक्रेटरी हरदीप सिंह शामिल रहे। सभा की शुरुआत शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पण करने के साथ हुई। AIDYO चंडीगढ़-पंजाब यूनिट के सदस्य अखिलेश कुमार ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन संघर्ष और मौजूदा परिस्थितियों में युवाओं का कर्तव्य, विषय पर बात रखी। सभा के अंत में मनिंदर सिंह सदस्य, AIDYO कुम्बड़ा लोकल यूनिट ने चंद्रशेखर आज़ाद पर स्वरचित कविता सुनाई।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share