अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एआईडीवाईओ चंडीगढ़ पंजाब इकाई द्वारा महिला सम्मान बचाओ, संस्कृति बचाओ और मानवता बचाओ विषय पर 9 मार्च को ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पश्चिम बंगाल से डॉक्टर बी. एस. दास, (महासचिव, मेडिकल सर्विस सेंटर) कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में हुए घटना के पर अपनी बात रखेंगे। साथ ही महिला संगठन ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से ऑल इंडिया सचिवमंडली सदस्य ऋतु कौशिक महिलाओं की समस्याओं को लेकर बात रखेंगी। एवं एआईडीवाईओ की ओर से ऑल इंडिया सचिवमंडली सदस्य कुलदीप सिंह समाज में हो रहे पतन और युवाओं की भूमिका का ज़िक्र करेंगे। इस परिचर्चा का संचालन राज्य कन्वीनर डॉ. अमित कुमार करेंगे। इस कार्यक्रम में गूगल मीट के माध्यम से जुड़ा जा सकता है। साथ ही इसका लाइव प्रसारण संगठन के यूट्यूब चैनल से किया जाएगा।
Related Posts
श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी सेक्टर 46 की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा व धूम धाम से मनाने की तैयारी
– सोने की लंका व 101 फुट ऊँचे रावण के पुतले का दहन होगा खास आकर्षण का केंद्र – चंडीगढ़ की तीन हस्तियों को सराहनीय कार्यों को लेकर ‘चंडीगढ़ रत्न अवार्ड’ से नवाजा जायेगा चंडीगढ़, 9 अक्तूबर ( ) बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी […]
बूथ लेवल एजेंट एवं बूथ स्तर की टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन
आज वार्ड नंबर 15 में बूथ लेवल एजेंट एवं बूथ स्तर की टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री धीरज गुप्ता द्वारा की गई। इस बैठक में सांसद श्री मनीष तिवारी, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष श्री एच.एस. लक्की, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक लुबाना, उपाध्यक्ष अतिंदर रोबी […]
श्री राम जानकी सेवा मंडल सेक्टर-45 द्वारा रामलीला ध्वज की स्थापना
श्री राम जानकी सेवा मंडल सेक्टर-45 की ओर से आज मंदिर से भगवान श्री हनुमान जी का पावन ध्वज विधिवत रूप से रामलीला ग्राउंड तक लाया गया और वहां स्थापित किया गया। इसी के साथ आज से आगामी रामलीला के आयोजन की विधिवत स्थापना एवं शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर सेक्टर के निवासी, […]
