लाला लाजपत राय जी के 98वें शहादत दिवस पर मलोया में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित

चंडीगढ़, 17 नवंबर 2026।

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी के 98वें शहादत दिवस के अवसर पर Servants of the People Society, चंडीगढ़ द्वारा 17 नवंबर 2026 को स्मॉल फ्लैट्स, मलोया कॉलोनी, चंडीगढ़ में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 131 मरीजों की आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जाँच की गई तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (CSACS) के सहयोग से 153 लोगों की HIV स्क्रीनिंग एवं काउंसलिंग की गई। इसके अतिरिक्त Sai Lab, सेक्टर 22, चंडीगढ़ द्वारा CBC, LFT एवं RFT टेस्ट निःशुल्क किए गए।

बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से 96 लोगों को जीरो बैलेंस बैंक खाते खुलवाने में सहायता प्रदान की गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम एवं आंवला के दो पौधे भी लगाए गए।

कार्यक्रम में Servants of the People Society के उपाध्यक्ष एवं सचिव श्री भीम सेन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. जीवनजोत ढिल्लों, डॉ. मनजिंदर कौर, सुश्री शिवानी ठाकुर, श्री अनमोल, सुश्री जसविंदर कौर, सुश्री सुमिता चंदा, श्री राजीव भारद्वाज एवं श्री सूरज कुमार सहित सहयोगी प्रतिनिधियों और समाजसेवियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि लाला लाजपत राय जी के बलिदान और आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही दी जा सकती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी डॉक्टरों, सहयोगी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share